HomeBreaking Newsपाली-तानाखार विधायक की बढ़ी मुश्किलें, क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी, खिलाफत...

पाली-तानाखार विधायक की बढ़ी मुश्किलें, क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी, खिलाफत में उतरे पार्टी के ही पदाधिकारी ,दूसरी बार टिकट देने की स्थिति में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का किया ऐलान

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल से जुड़े नेता अपने लिए जमीन तलाश रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस के पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा की जमीन अपने ही क्षेत्र में खिसकती नजर आ रही है। उनके खिलाफ अपने ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

- Advertisement -

 

जानकारी के अनुसार पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधायक पर दूसरी बार टिकट देने की स्थिति में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा हैं की इस आशय का पत्र पोंडी-उपरोड़ा सहित क्षेत्र के तीनों ब्लाक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को भी सौंप दिया है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी को लिखे पत्र में विधायक श्री केरकेट्टा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। विधायक पर अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी का भी आरोप भी लगा है। वही विधायक मोहित राम क्रिकेटर पर अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं शिकायतकर्ता ने शिकायत पत्र पर बिलासपुर में कब्रिस्तान की जमीन खरीद फरोक की बात कही गई है, इसके साथ-साथ धर्मांतरण को लेकर इनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, अब देखना यह है कि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पार्टी आला कमान विधायक पर ही दांव लगाती है या फिर किसी और को प्रत्याशी घोषित किया जाता है, वही उनके पक्ष में सरपंच संघ का एक धड़ा भी सामने आया है जो पाली तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय रहने की बात करते हुए उनके ऊपर ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद बताया है ।

 

 

Must Read