HomeBreaking Newsअपचारी बालकों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा, थाना सिविल लाइन रामपुर...

अपचारी बालकों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा, थाना सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त कार्यवाही, इनके कब्जे से कुल 03 नग मोटरसाइकिल बरामद

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी सीएसईबी पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की गई।

- Advertisement -

प्रकरणों का विवरण

 प्रकरण क्रमांक 01

थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मोटरसाइकिल चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध है। विवेचना के दौरान अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।

प्रकरण क्रमांक 02
थाना सिविल लाइन रामपुर में ही एक अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 599/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध है, जिसमें अपचारी बालक द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना कारित की गई थी।

बाहरी जिले से चोरी किया गया वाहन

पूछताछ में यह भी सामने आया कि अपचारी बालकों द्वारा होंडा लिवो मोटरसाइकिल, वाहन क्रमांक CG 11 AQ 9955 को बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा से चोरी कर कोरबा लाया गया था। संबंधित थाना से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन के संबंध में अपराध क्रमांक 326/25, धारा 303(2) बीएनएस, दिनांक 01.08.2025 को चोरी दर्ज है।

बरामदगी
थाना सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त कार्रवाई में अपचारी बालकों के कब्जे से कुल 03 नग चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण में संलिप्त अपचारी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें संबंधित किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Must Read