छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में हुई जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में 15 वा वित्त आयोग अनुदान वित्तीय वर्ष 2024 -25 हेतु जिला पंचायत की सामान्य सभा के द्वारा गाइडलाइन के अनुसार 04 विषयों – स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा एवं अधोसंरचना अंतर्गत कुल 4 करोड़ 58लाख 74 हजार 100 रुपए के विकास कार्यों की कार्ययोजना का अनुमोदन उपस्थित सदस्यों द्वारा किया गया. इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा की उपस्थिति में हुई सामान्य सभा की बैठक मे पूर्व निर्धारित एजेंडा अनुसार शिक्षा विभाग,कृषि विभाग, खनिज न्यास मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की समीक्षा की गई. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने विभागों के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्यों ने जनहित के विषयों पर चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अधिकतम ग्रामीणों तक पहुंचाने की बात कही।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रीना अजय जायसवाल, रामपुर विधायक श्री फूल सिंह राठिया, पाली – तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम जिला पंचायत सदस्य श्री गणराज सिंह कंवर,श्री संदीप कंवर, श्री रामनारायण उरैती, श्रीमती गोदावरी राठौर, श्रीमती रामेश्वरी जगत, श्रीमती नीलिमा धृतलहरे,श्रीमती कमला राठिया,सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष, आदि जनप्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।
जिला पंचायत की सामान्य सभा में 4 करोड़ 58 लाख 74 हजार रुपये के विकास कार्यों की कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा


















