Home Breaking News धंवईपुर रेतघाट में अवैध खनन.. अवैध रेत परिवहन करते 8 ट्रैक्टरों पर...

धंवईपुर रेतघाट में अवैध खनन.. अवैध रेत परिवहन करते 8 ट्रैक्टरों पर तहसीलदार ने की कार्रवाई, इसी प्रकार कोरबा के कई खदानों से हो रहा अवैध रेत खनन और परिवहन

190

छत्तीसगढ़/कोरबा :- : नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल के द्वारा 15 अक्टूबर तक रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के बाद भी चोरों पर इसका असर नहीं पड़ा। कटघोरा तहसीलदार ने आज सुबह यहां के धंवईपुर रेतघाट पहुंचकर 6 ट्रैक्टर पकड़े। पुलिस को इन्हें सौंपा गया है। अगली कार्रवाई माइनिंग विभाग के द्वारा की जाएगी। बताया गया कि कुल 6 प्रकरण यहां से पकड़े गए हैं। ये सभी अलग-अलग लोगों के हैं। इनमें रेत भरी गई थी और इन्हें अगले प्वाइंट के लिए भिजवाया जा रहा था। खबर मिलने पर प्रशासन के अधिकारी ने टीम के साथ धंवईपुर रेतघाट पहुंचकर जायजा लिया। बताया गया कि मौके पर कुछ वाहन चालक पकड़े गए जबकि कुछ भाग गए। यहां से वाहनों को थाना तक लाने की व्यवस्था कराई गई। पुलिस ने उक्तानुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जबकि दो और ट्रैक्टर रामपुर बेरियर में पकड़े गए जिनमें रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। 15 जून से 15 अक्टूबर तक रेत खनन को प्रतिबंधित किया गया है लेकिन लगातार देखने को आता रहा कि सभी घाटों से रेत की चोरी की जा रही है। यह बात और है कि सभी तरफ रेत चोरी पर निगरानी करने के दावे समय-समय पर होते रहे हैं। इसी प्रकार कोरबा के विभिन्न रेत खदानों से अवैध रेत खनन एवं परिवहन किया जा रहा है जिसमें कुछ लोग संरक्षण देते हुए ठेका लेकर बैठे हुए और अवैध कार्य करने वालों से मोटी रकम वसूल कर रहे हैं । इसी प्रकार डीजल के कारोबार में भी एक व्यक्ति द्वारा पत्रकारों को मैनेज करने के नाम पर ठेका लिया हुआ है जिसके कारण वह व्यक्ति डीजल चोरों से मोटी रकम वसूल रहा है….