HomeBreaking News स्कूल बस और ट्रैक्टर के बीच हुई जबरदस्त भिडंत

 स्कूल बस और ट्रैक्टर के बीच हुई जबरदस्त भिडंत

कटघोरा के दुर्गा मंदिर के पास घटी घटना, बस में सवार सभी 40 बच्चे सुरक्षित

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास एक स्कूल बस और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिडंत हो गई। बताया जा रहा हैं की गरिमा स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने घर जा रही थी तभी यह हादसा घटित हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और बच्चों में चीख-पुकार मचने लगी। इस बीच लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।
मौके पर कटघोरा पुलिस, स्कूल प्रबंधन, शिक्षक व प्राचार्य वहां पहुंचकर बच्चों को उनके घर तक छुड़वाया। बताया जा रहा है, कि बस में करीब 40 बच्चे सवार थे जो सुरक्षित बताए जा रहे है वहीं घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कटघोरा पुलिस ने मौके पर लगे जाम को खुलवाया।

Must Read