कथा वाचक शंभू शरण लाटा जी के श्रीमुख से प्रभु श्री राम के कथा का वर्णन किया जाएगा
छत्तीसगढ़/कोरबा :- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के जीवन चरित्र पर आधारित श्रीराम कथा का आयोजन कोरबा में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ होने जा रहा है, यह पावन कथा श्री राम भक्तों के ग्रुप के द्वारा प्रभु श्रीराम जी की कृपा से आयोजित की जा रही है। कथा का आयोजन कोरबा नगर के पीलीकोठी में दिनांक 21 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक किया जाएगा।
इस भव्य कथा का वाचन श्रद्धेय गुरुवर श्री शंभू शरण लाटा जी के श्रीमुख से होगा। उनकी दिव्य वाणी के माध्यम से श्रोताओं को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति के पथ का गहरा संदेश प्राप्त होगा। इस आयोजन का उत्तरदायित्व समस्त कोरबा नगरवासिओं के सहयोग से निभाया जा रहा है। कथा के दौरान नगर में भक्ति, प्रेम और प्रभु श्रीराम के जयघोष से पावन वातावरण गूंज उठेगा।
आयोजन कर्ताओं ने सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन कथा में सम्मिलित होकर श्रीराम कृपा के भागी बनें। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए कृपया प्रमुख व्यवस्था संस्थापकों से संपर्क किया जा सकता है
रितेश केडिया – 7000958589
कैलाश नाथ गुप्ता – 9827168160
दीपक अग्रवाल – 6261399741
आशीष बत्रा – 7771999993
महेश अग्रवाल – 7693088047



















