HomeBreaking Newsघर का ताला तोड़ चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 1 आरोपी...

घर का ताला तोड़ चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध 

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान में बड़ी सफलता 

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सीएसईबी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस को यह सफलता मिली।

 ऐसे दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी हंसराज खाण्डे अपने परिवार के साथ 1 से 6 अप्रैल 2026 के बीच विवाह कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी व गुल्लक में रखी नगदी, करीब 35 किलो चावल, गैस सिलेंडर और स्पाइस कंपनी का होम थियेटर चोरी कर लिया।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 मुखबिर की सूचना से खुला राज
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया था।

 गिरफ्तार आरोपी

  • गणेश चौहान उर्फ राहुल (19 वर्ष), निवासी बरपारा कोहड़िया
  • 02 विधि से संघर्षरत बालक
    (अन्य आरोपियों की तलाश जारी)

 बरामद सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है, जिसमें—

  • गैस सिलेंडर
  • स्पाइस कंपनी का होम थियेटर
  • नगदी रकम
  • चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (CG 12 BM 4607)

बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है।

 आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Must Read