HomeBreaking Newsकोल माफिया से रेत माफिया बना ने अब लगभग एक दर्जन रेत...

कोल माफिया से रेत माफिया बना ने अब लगभग एक दर्जन रेत के अवैध कारोबार मे उतारी कुछ ऐसी गाड़ियां कि आप संदेह भी ना कर पाए, शहर के विभिन्न चौक चौराहों से दिन रात खुलेआम निकल रही अवैध रेत भरी गाड़ियां

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में इन दिनों कोयला डीजल के साथ-साथ रेत के अवैध कारोबार ने भारी स्पीड पकड़ ली है जहां आए दिन विभिन्न कोयला खदानों से डीजल चोरी और कोयला के अवैध डंपिंग यार्डो का खुलासा होता रहता है वही इन दिनों एक मामला जो अवैध रेत से जुड़ा हुआ है भारी सुर्खियों में है जिसमें सभी का संरक्षण प्राप्त होना बताया जा रहा है , यही कारण है कि कोरबा जिले में चाकूबाजी सहित अनेक अपराधों में गति देखी जा रही है, यह अवैध रेत का कारोबार इस माफिया के अलावा कई अन्य लोगों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है,

- Advertisement -

दरअसल कोरबा जिले का एक कोल माफिया इन दिनों रेत के अवैध कारोबार में पूरी तरह से लिप्त है यह माफिया रेत का अवैध कारोबार करने के लिए कुछ इस प्रकार की 6 चक्का गाड़ी दर्जनों नई खरीदी है इन गाड़ियों से अवैध रेत का कारोबार किया जा रहा है यह गाड़ियां आसानी से विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए निकाली जा सकती है इन गाड़ियों पर अवैध रेत का कारोबार की लोगों को भनक तक नहीं लगती ऊपर में तिरपाल ढंककर निकल रही गाड़ियां जबकि ट्रैक्टर लोगों की नजर में आ जाता है यही कारण है की कोल माफिया ने अवैध रेत के कारोबार के लिए नयाब तरीका निकाला है और दर्जनों इस प्रकार की नई गाड़ियां खरीद कर अवैध रेत के कारोबार में लगाई गई है जो रात दिन सीएसईबी चौक निहारिका घंटाघर सहित अनेक शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकलती है ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी किसी को नहीं है सूत्रों ने दावा किया है कि यह पूरी सेटिंग से चल रहा है सभी का संरक्षण प्राप्त है , रेत के अवैध कारोबार में सीतामढ़ी सहित शहर के विभिन्न घाटों से अवैध रेत ट्रैक्टर से निकल रही है ट्रैक्टर से अवैध रेत निकालने का यह कारोबार वैसे तो विभिन्न नगरीय क्षेत्रों सहित ग्रामीण इलाकों में चल रहा है जो ज्यादातर रात में चलता है क्योंकि दिन में ट्रैक्टर लोगों की नजर में आ जाते हैं बता दे 16 जून से विभिन्न रेत घाटों को बंद कर दिया गया है जिसकी अभी परमिशन नहीं मिली है लेकिन अवैध रेत का कारोबार 16 जून से लगातार घाट बंद होने के बावजूद अवैध तरीके से लगातार चलता रहा, आप काले कारोबार के प्रॉफिट का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अवैध रेत के कारोबार के लिए इस माफिया ने दर्जनों 6 चक्के की गाड़ी लेकर लगातार अंजाम दे रहा है ।

Must Read