HomeBreaking Newsपूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर महापौर के वार्डों में जनता को इंसाफ दिलाने...

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर महापौर के वार्डों में जनता को इंसाफ दिलाने के लिए उतरे सड़क पर

छत्तीसगढ़/कोरबा :- नगर निगम क्षेत्र राताखार जहां महापौर संजू देवी राजपूत रहती है वहां के लोगों को पूर्ववर्ती सरकार में जमीन का पट्टा प्राप्त हुआ था उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा खसरा नंबर 74/1 का स्थल जांच और सीमांकन करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया था बावजूद तहसीलदार कोरबा के द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध कब्जा खाली करने की नोटिस ग्रामीणों को दिया है बिना कोई जांच बिना कोई सीमांकन के बनोटी दस्तावेज तैयार कर राजस्व अधिकारी पटवारी व अन्य अधिकारी के द्वारा दस्तावेजों में हेरा फेरी किया जा रहा है और न्यायालय को गुमराह करने का काम कर रहे हैं ननकीराम कंवर ने अपने पत्रों में स्पष्ट रूप से लिखा है कि प्रशासन के द्वारा जनता को परेशान करने से प्रताड़ित हो रहे जनता का सरकार के प्रति आक्रोश देखी जा रही है ननकी राम कंवर ने जनता के समर्थन में उतरकर प्रशासन के विरुद्ध ताल ठोक दिया है ननकी राम कंवर ने मांग किया है कि उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश का पालन कराया जाए और जो भी दोषी अधिकारी कर्मचारी होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए मांग करने के पश्चात विधानसभा सत्र प्रारंभ होने के पहले एक बार फिर ननकी राम कंवर ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन सहित राजस्व सेक्रेटरी को पत्र लिखते हुए कार्यवाही की मांग की है।

- Advertisement -

Must Read