छत्तीसगढ़/कोरबा :- आजादी के बाद देश में शायद यह पहला अभियान है जहां सभी देशवासी एकजुट होकर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने जा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान हर घर तिरंगा की अपील के बाद देश में इस प्रकार का आजादी के बाद पहला अभियान है जहां 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराएगा इस अभियान को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा इस अभियान को सफल बनाने देश के सभी देशवासियों में एकजुटता दिखाई दे रही है जहां हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों ने भी इस अभियान को सफल बनाने में पार्टी वाद से हटकर देश प्रेम में रंगे नजर आ रहे हैं और इस अभियान को सफल बनाने हर संभव प्रयास कर रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद है ग्रामीण समूह की महिलाएं इस तिरंगा अभियान को सफल बनाने लगातार अपने समूह में तिरंगा बना रही है इससे उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है और वह काफी खुश नजर आ रही हैं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में भी इस अभियान के प्रति देश प्रेम की भावना दिखाई दे रही है और वह अपने क्षेत्रों में इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि इस अभियान के माध्यम से देश एक सूत्र में बंधे और एकजुटता का संदेश दे, यही कारण है कि आज देशवासी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर एकजुटता और भाईचारे का संदेश अबकी बार इस स्वतंत्रता दिवस पर देने जा रहे हैं जहां हर घर में तिरंगा लहराएगा ।
देश की आजादी के अमृत वर्ष का संदेश देने देश की एकता , अखंडता और राष्ट्रीयता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को एक नई पहचान और सम्मान देने के लिए मोदी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को मूर्त रूप देने कोरबा भाजपा नेता नवीन पटेल जी जान से जुटे हुए हैं । नवीन पटेल ने बताया कि ये एक तरह से तिरंगे के नये दौर की शुरुआत है, उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की मुहीम के बीच पीएम मोदी ने अपनी प्रोफाइल फोटो चेंज कर दी है । पीएम मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तिरंगे की फोटो लगाई है । उन्होंने देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की है । प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश के 75 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाकर अमृत महोत्सव मनाने को लेकर भाजपा नेता नवीन पटेल ने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान में शामिल होकर देश भक्ति का परिचय दें । नवीन पटेल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि PM नरेंद्र मोदी के इस अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा लगाकर एवं व्हाट्सएप्प , फेसबुक एवं इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफार्म में तिरंगा की DP लगाकर इस अभियान को सार्थक बनाये । जानकारी के मुताबिक पहले यह तिरंगा शासकीय कार्यक्रमों में फहराया जाता था लेकिन शाम होते ही तिरंगे को शसम्मान उतार लिया जाता था लेकिन एक उद्योगपति के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के बाद यह तिरंगा अन्य प्राइवेट संस्थानों में फहराया जाने लगा, अब हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशवासियों में देश प्रेम की अलख जगाने का प्रयास केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किया जा रहा है । जिसमें इस हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने कोरबा के भाजपा नेता नवीन पटेल के द्वारा प्रयास किया जा रहा है ।


















