छत्तीसगढ़/सीतापुर :- छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के साथ ही चुनाव आयोग काफी सजग हो गया है, चुनाव आयोग लगातार छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में अपनी सजग दृष्टि बनाए हुए हैं और और मतदाताओं को लुभाने वाले सामग्रियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी दौरान रात सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर की आदर्श नगर, और प्रतापगढ़ स्थित दो गोदाम में मुखबिर की सूचना पर चुनाव आयोग की टीमों द्वारा छापेमारी की गई जहां उन्हें भारी मात्रा में चुनाव के समय वोटरों को बांटे जाने वाली भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ, जिसमें, फुटबॉल खेलने वाले जूते, कपड़े, बर्तन, बरामद हुए जिन्हें अधिकारियों ने जप्त कर लिया है,, इसके साथ ही, एक संदिग्ध वाहन को पीछा कर पकड़ा जिसमें भारी मात्रा में खेल सामग्री ,कपड़े एवं अमरजीत भगत का नाम लिखा छाता बरामद किया,, वही गोदामो में रखे सामान को वहां से बरामद कर जप्त कर लिया,, अधिकारियों ने बताया कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर हमने यह कार्रवाई की है और लगातार हमारे द्वारा कार्रवाई की जाएगी,,
हमारे द्वारा जप्त सामग्रियों की जांच की जा रही है, जांच में जैसा तथ्य निकल कर सामने आएगा उसी के अनुरूप हमारे द्वारा कार्रवाई की जाएगी,, वही वाहन जप्त सामग्री पर अमरजीत भगत का नाम लिखा होने एवं पंजा छाप के चिन्ह देखकर लगता है कि इन सामग्रियों का प्रयोग वोटरो को लुभाने के लिए किया जाने वाला था ।
कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी : सीतापुर के आदर्श नगर स्थित गोदाम में संदिग्ध प्रचार सामग्री रखे जाने की शिकायत पर एफएसटी दल द्वारा गोदाम में पहुंचकर जांच की गई जिसमें साड़ी, जूते, छाता एवं खेल सामग्री पाई गई। सामग्री पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम अंकित होना पाया गया। एफएसटी दल द्वारा की गई जांच के संबंध में संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर द्वारा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर अपना जवाब 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करने कहा गया हैं। वही दूसरे मामले में बीते शुक्रवार को लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी में एफएसटी दल द्वारा जांच के दौरान इनोवा वाहन में 3 प्लास्टिक बोरी में थैला और उसमें शाल रखी पाई गई थी जिसमें प्रत्येक थैले के ऊपर में कमल फूल का चिन्ह और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल का नाम सहित कैलास मेडिकल स्टोर लखनपुर छ.ग. लिखा पाया गया। एफएसटी दल द्वारा जप्त उक्त सामग्री से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन प्रतीत होने पर रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 द्वारा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर एक दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।



















