छत्तीसगढ़/कोरबा :- कहते हैं शिक्षा व्यक्ति का ना चोरी होने वाला अनमोल रत्न है इसे जितना खर्च करो उसने उतना ही निखार आता है, शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को फर्श से अर्श तक पहुंचाते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता लाती है और विभिन्न शासकीय और गैर शासकीय संस्थानों में कार्य करते हुए व्यक्ति अपने घर, गांव, प्रदेश, देश का नाम रोशन करता है लेकिन शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में कोरबा जिले में बड़ी लापरवाही बरती जा रही है जहां शासन के निर्देश को दरकिनार करते हुए डीईओ अलग ही शिक्षा की व्यवस्था किए हुए हैं जहां एक स्कूल में 3 माह से शिक्षक ही नहीं है पंचायत को पंचायत फंड के माध्यम से गांव के लड़कों को शिक्षक विहीन स्कूल में पदस्थ कर शिक्षा की व्यवस्था 3 माह से बनाए रखी है वही कई स्कूलों में एकल शिक्षक के दम पर स्कूलों का संचालन किया जा रहा है,
दरअसल शिक्षा की इस लचर व्यवस्था का मामला प्रकाश में तब आया जब 16 जनवरी को पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे में थे इसी दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मेंरई पहुंचे हुए थे जहां ग्रामीणों ने बताया कि मेरई माध्यमिक शाला में पिछले 3 माह से शिक्षक नहीं है 3 माह पहले वहां पदस्थ शिक्षकों को रिलीव कर दिया गया है स्कूल शिक्षक विहीन होने के कारण ग्राम पंचायत फंड से गांव के शिक्षित युवा के माध्यम से स्कूल में पढ़ाया जा रहा है,स्कूल में शिक्षक नहीं होने से बच्चों के पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है, इस बात की जानकारी 17 जनवरी को मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात कार्यक्रम रंजना में पहुंचे प्रभारी मंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को मौखिक रूप से विधायक द्वारा बताते हुए कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी को हटाने की मांग की, इसके बाद शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर ही फटकार लगाते हुए तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए हिदायत दी कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
वही राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में शिक्षकों के ट्रांसफर पर एकल शिक्षक ना हो यह ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की ट्रांसफर नीति बनाई गई थी लेकिन कोरबा जिले में उसका पालन नहीं किया जा रहा है । यह मामला एक ही पंचायत का है लेकिन ऐसे ही जिले में कई स्कूल एकल शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं।
ग्राम पंचायत मेंरई में स्कूलों में ऐसी व्यवस्था
ग्राम पंचायत मेंरई सहित उसके आश्रित गांव मुखवा, मूडविसनी, धनवार पारा, परसवानी डांड में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल संचालित है जिसमें मेरई में ठाकुर दय्यापारा के प्राथमिक शाला में पिछले तीन चार साल से एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहा है,
मुकवा के प्राथमिक शाला में 104 बच्चे अध्ययनरत हैं जिसमें दो टीचर पदस्थ हैं और दोनों का ट्रांसफर हो गया है हालांकि दोनों अभी रिलीव नहीं हुए हैं ।
















