Home Breaking News कोरबा कलेक्ट्रेट में ईडी की टीम तीसरे दिन भी मौजूद, टीम द्वारा...

कोरबा कलेक्ट्रेट में ईडी की टीम तीसरे दिन भी मौजूद, टीम द्वारा रात दिन उल्टी जा रही फाइलें, अवैध कोयले के नेटवर्क के साथ-साथ, भ्रष्टाचार के पैसे व अवैध तरीके से जमीन की खरीदी बिक्री, भू माफियाओं व उनसे जुड़े अधिकारियों के नेटवर्क की तलाश 

209

छत्तीसगढ़ कोरबा :- कोरबा कलेक्ट्रेट मे ईडी की रेड को तीसरा दिन हो रहा है जहां आज 15 सितंबर को भी ईडी की टीम कलेक्ट्रेट के अंदर मौजूद है, ईडी टीम के रडार में खनिज विभाग के साथ-सथ राजस्व विभाग और डीएमएफ शाखा बताई जा रही है, खनिज विभाग में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े नेटवर्क और घोटाले की फाइलें तलाश कर रही है वही सूत्र बताते हैं कि भू अभिलेख शाखा में भी भू माफियाओं को संरक्षण देने वाले अधिकारियों व भ्रष्टाचार के पैसे से धन अर्जित कर जमीन की खरीदी बिक्री करने वाले नेटवर्क की खोजबीन की जा रही है बताया जा रहा है कि टीम द्वारा बहुत सारे दस्तावेजों को जप्त भी किया गया है वही लगभग 50 से ज्यादा कंप्यूटर ऑपरेटर जो विभिन्न विभागों से बुलाए गए उनके द्वारा कंप्यूटर में डाटा एंट्री करवाई जा रही है,

बता दें कि जिले में कुछ माह पूर्व तक अवैध कोयले और कोयला चोरी का खेल का कारोबार इतना ज्यादा चला जो शायद कोरबा के इतिहास में इस प्रकार पहली बार हुआ संभवत जो ना अब कभी इस प्रकार होगा, जहां हजारों की तादात में ग्रामीण गांव का गांव कोयला खदानों में उतरकर कोयला चोरी करते थे एक तरह से पूरा गांव का गांव कोयला चोर बन गया था इस खेल में सफेदपोश से लगाकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मिलीभगत थी ,

इसके साथ साथ विगत 2 वर्ष में कोरबा जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर गलत तरीके से जमीनों की रजिस्ट्री का खेल भी कोरबा की इतिहास में पहली बार खेला गया जहां रातों-रात कई सफेदपोश से लगाकर अधिकारी गलत तरीके से मालामाल हो गए और उनके अचल संपत्ति में वृद्धि हुई हालांकि यह लोग किसी अपने परिचित के नाम जमीन की रजिस्ट्री से इस खेल को अंजाम दिया,
यही नहीं कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर पावर प्लांटों की अवैध तरीके से राख पाटकर सरकारी जमीनों को अधिकारियों से मिलीभगत कर भारी तादाद में कब्जा करते हुए रजिस्ट्री करवा ली गई, वही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा डीएमएफ फंड का इतना भ्रष्टाचार की हुआ कि आम लोगों द्वारा अनुमान लगाना असंभव है । पता नहीं इन सब मामलों का खुलासा होगा या नहीं, लेकिन ईडी की टीम इन सब मुद्दों मे संलिप्त अधिकारियों सफेदपोशो व अन्य के नेटवर्क के कच्चा चिट्ठे के फाइलों की तलाश कर रही है, और इन फाइलों के माध्यम से नेटवर्क तलाश करने ईडी की टीम को लगभग 1 सप्ताह तक का समय लगने की संभावना जताई जा रही है ।