HomeBreaking Newsकोरबा निगमायुक्त के बंगले से देर रात ईडी की टीम रवाना

कोरबा निगमायुक्त के बंगले से देर रात ईडी की टीम रवाना

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा नगर पालिका निगम आयुक्त के बंगले में आज सुबह ईडी की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बंगले के अंदर मौजूद दस्तावेजों को खंगाल रही थी इस दौरान निगमायुक्त मौजूद नहीं मिले सूत्रों के मुताबिक ईडी की छापामार कार्रवाई की सूचना निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे को पहले ही मिल चुकी थी जिससे यह स्पष्ट होता है कि ईडी की टीम में कोई ना कोई अधिकारी है जो प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर कार्य कर रहा है, सूत्रों के मुताबिक हालांकि ईडी की टीम देर रात दिनभर दस्तावेजों को खंगालने के बाद रवाना हो गई है सूत्रों के मुताबिक 1 दिन पहले से निगमायुक्त बंगले के विभिन्न सीसीटीवी कैमरे बंद थे ऐसी भी खबर सूत्रों के हवाले से मिल रही है ईडी की टीम के रवाना होने के बाद अब सवाल उठता है कि ईडी की टीम जिस मकसद से निगमायुक्त के यहां छापामार कार्रवाई की थी क्या वह पूरी हो गई या फिर अल्प समय में ना उम्मीद के साथ ईडी की टीम रवाना हुई है यह तो ईडी के अधिकारियों के खुलासे के बाद ही पता लगेगा या फिर ईडी की टीम को निगम आयुक्त के बंगले से कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं जो अन्य जगह के लिए रवाना हो गई है l सूत्रो के मुताबिक देर तक चले विधानसभा सत्र में ईडी की कार्रवाई को लेकर मुद्दा काफी गर्म रहा और पक्ष विपक्ष के नेता लगातार ईडी के इस कार्यवाही पर नजर रखते हुए पल-पल की अपडेट विभिन्न माध्यमों के द्वारा लेते रहे ।

Must Read