HomeBreaking Newsवर्षा ऋतु के अंतिम समय में हो रही अच्छी बारिश से खेतों...

वर्षा ऋतु के अंतिम समय में हो रही अच्छी बारिश से खेतों में भरा लबालब पानी, नदी-नाले उफान पर, खिले किसानो के चेहरे, मौसमी बीमारी का खतरा भी मंडराया

छत्तीसगढ़/कोरबा :- इस वर्ष के वर्षा ऋतु के अंतिम पड़ाव में हो रही अच्छी बारिश से कोरबा जिले के किसानों के चेहरे खिलते नजर आ रहे हैं वही नदी नाले उफान पर हैं, भादो का महीना किसानों के साथ-साथ जल स्त्रोतों के लिए एक तरह से वरदान बना हुआ है। हाल के दिनों में वर्षा के तेवर ने हर तरफ स्थिति को अनुकूलता की तरफ बढ़ाया है। कहा जा रहा है कि इस सीजन की बारिश से किसानों की चिंता कुछ कम हुई है, जो पहले तक परेशान नजर आ रहे थे। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने चौतरफा पानी-पानी कर दिया है। खेतों में बारिश का पानी भर गया है। वहीं नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। नाला किनारे के खेतों के ऊपर से पानी बह रहा है। दोपहर बाद बारिश रुकने से नाले में पानी देर रात से कम होना शुरू हुआ। लेकिन शाम को फिर हुई झमाझम बारिश तरबदर कर दिया और मौसम में नमी आई खेतों में पानी होने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। वही लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसमी बीमारियों के बढ़ाने की भी संभावना बढ़ गई है स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी ली जा रही है वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो पर प्रशासन नजर रखे हुए हैं, जन धन हानि से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा नदी नालों के किनारे बसे लोगों व संभावित क्षेत्र में सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है,

Must Read