HomeBreaking Newsशराब के नशे में पहले पिता ने अपने तीन वर्षीय पुत्र के...

शराब के नशे में पहले पिता ने अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ क्रूरता करते हुए गला रेतकर हत्या कर दी, फिर खुद काट दिया अपना गला

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला के गहनिया आश्रित मोहल्ला खेतार से एक अत्यंत ही दुखदायी घटना प्रकाश में आयी है, जहां एक निर्दयी पिता अमर सिंह ने शराब के नशे में धुत्त अपने तीन वर्षीय पुत्र पवन मांझी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी इसके बाद पश्चाताप में खुद अपना भी गला रेत डाला। यह ह्रदय विदारक घटना तब उजागर हुई जब भाई इतवार सिंह मांझी खाना खाने के लिए बच्चे को बुलाने गया तो उसने देखा कि बच्चा खून से लथपथ पड़ा हुआ था और नशे की हालत में अमर सिंह ने अपने गले को भी धारदार हथियार से काट लिया था। इतवार सिंह ने घटना की जानकारी गांव के पंच रतन सिंह को दी। पंच ने तत्काल इसकी सूचना 112 को दी । 112 की टीम ने घटना की जानकारी बालको थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बालको थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद खूंटे घटनास्थल पर दल-बल के साथ पहुंचे और घायल अमर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है ।

Must Read