छत्तीसगढ़/कोरबा :- भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने हाल ही में कोरबा जिले मे पदस्थ जिला खनिज संस्थान न्यास के परियोजना अधिकारी भरोसा राम ठाकुर के विरुद्ध आर्थिक भ्रष्टाचार करने और मनमौजी तरीके से कार्य स्वीकृत करने के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत किया था और उन्होंने डीएमएफ फंड में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा था कि इनके कार्यकाल मे किए गए करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए जिसके बाद आज सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश में भरोसा राम ठाकुर को कोरबा जिले के परियोजना अधिकारी जिला खनिज संस्थान न्यास से हटाकर उनका मुंगेली स्थानांतरण कर दिया गया है अब उम्मीद लगाई जा रही है कि भरोसा राम ठाकुर के कार्यकाल में करोड़ों के भ्रष्टाचार की जांच बहुत जल्द केंद्रीय जांच एजेंसी से कराई जा सकती है, क्योंकि ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी खनिज न्यास फंड में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी ।

















