छत्तीसगढ़/कोरबा :- आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की जिला इकाई भाजपा में विलय हो गई है जिसमें जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, कोर कमेटी के सदस्य पवन अग्रवाल, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सोनी, शहर अध्यक्ष वैभव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बालमुकुंद राठिया, वॉर्ड क्रमांक 56 के पार्षद पदमा साहू, वॉर्ड क्रमांक 15 के पार्षद धनसाय साहू, वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद सुनील पटेल, वॉर्ड क्रमांक 9 के पार्षद रूप सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लोकेस्वरी भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष साजू एलेक्स, जिला उपाध्यक्ष रोशन अग्रवाल, युवा प्रदेश महासचिव मिर्जा आसिफ बेग समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल हुए ।


















