बाजार को 30 साल हो गए शौचालय नही बन पाया
छत्तीसगढ़/कोरबा :-ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने बुधवारी बाजार दीपका में शौचालय निर्माण की मांग किया । ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के कार्यकारणी सदस्य व मिडिया प्रभारी ने मुख्यमहाप्रबन्धक गेवरा को सम्बोधित ज्ञापन में मांग करते हुये पत्र लिखा है उन्होने बताया कि एस ई सी एल गेवरा अंतर्गत कर्मचारी आवासीय कालोनी में बुधवारी बाजार (साप्ताहिक बाजार) स्थित है जहाँ पर एस ई सी एल गेवरा क्षेत्र के कर्मचारियों सहित आसपास के गाँव से हजारों की संख्या में लोग अपनी दैनिक जरूरत के सामग्री खरीदने के लिए आते हैं सैकड़ो की संख्या में व्यापारी इस बाजार में व्यवसाय करते हैं बाजार के संचालन को लगभग 30 साल हो चुका है किन्तु अभी तक यहाँ पर शौचालय नही बन पाया है नगर पालिका में आवेदन करने पर एस ई सी एल से अनापत्ति नहीं होने के कारण शौचालय निर्माण नही कर रही है ।
महिलांगे ने मांग किया हैं कि बुधवारी बाजार (साप्ताहिक बाजार) में सुलभ सार्वजानिक शौचालय का निर्माण कराने का कष्ट करें ।



















