छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा के कोयलांचल क्षेत्र में आये दिन कोल ट्रांसपोर्टिंग को लेकर विवाद होता रहा है। 11 अप्रैल रात्रि 10:00 बजे पुनः एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में कोयला लोडिंग को लेकर उपजे विवाद के बाद सत्ता पक्ष के एक बाहुबली नेता के लोगों ने ड्राइवर की अंधाधुंध धुनाई कर दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है इस घटना में पुलिस ने बाहुबली ट्रांसपोर्टर अमरजीत सहित तीन लोगो के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया है। 
बता दें कि मंगलवार को कुसमुण्डा खदान में कोयला लोडिंग को लेकर विवाद हो गया जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 10 बजे कुसमुंडा खदान में कोयला उत्खनन के लिए नियोजित ठेका कंपनी नीलकंठ के ड्राइवर गिरधारी लाल नामदेव कोयला लोड कर ले जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस के पार्षद और बाहुबली ट्रांसपोर्टर व एमआईसी सदस्य अमरजीत के दलालों व गुर्गों ने कोयला डंप करने को लेकर गिरधारी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में 15 से 20 लोगों ने सुनियोजित तरीके से हत्या करने की मंशा से मारपीट करते हुए पिटाई कर दी। इस वारदात में ड्राइवर गिरधारी नायक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका उपचार न्यू कोरबा हॉस्पिटल में चल रहा है घायल को ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पहले से कुछ बेहतर बताई जा रही है लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है ।











