HomeBreaking NewsNH130 B पर सिलेंडर लोड वाहन पलटा, चालक की केविन में फंसकर...

NH130 B पर सिलेंडर लोड वाहन पलटा, चालक की केविन में फंसकर मौत

छत्तीसगढ़/कोरबा :- नेशनल हाईवे संख्या 130 बी पर केंदई के पास आज दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मोरगा पुलिस यहां पहुची। तकनीकी संसाधन और लोगों के सहयोग से मृत चालक का शव वाहन के केबिन से निकाला गया। उसकी पहचान नहीं हुई है। शुक्रवार को दोपहर कोरबा जिले के सीमांत क्षेत्र में अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे में यह हादसा हुआ। रसोई गैस के खाली सिलेंडर लेकर बॉटलिंग प्लांट की तरफ जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होने के साथ हसदेव नदी के सड़क पुल पर पलट गया। केंदई के पास यह दुर्घटना हुई।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि वाहन संख्या सीजी 04 केएल 3148 में काफी संख्या में गैस सिलेंडर लोड थे। हादसे के दौरान वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से घूम गया जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर वाहन किस दिशा से आ रहा था। हादसे में मृत चालक केबिन में पूरी तरह से फंस गया था जिसे पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद निकाला, हसदेव नदी पुल पर दुर्घटना होने के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लाइन दोनों दिशा में लग गई और आवाजाही बाधित हो गई। हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी और पुलिस के द्वारा भारी प्रयास करते हुए स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है ।

Must Read