HomeBreaking Newsनियमों से खिलवाड़ पर कसा शिकंजा, कोरबा बिलासपुर मार्ग पर परिवहन विभाग...

नियमों से खिलवाड़ पर कसा शिकंजा, कोरबा बिलासपुर मार्ग पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाही, 5 बसें पकड़ी गईं, 9 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूला

छत्तीसगढ़/कोरबा :- दिनांक 26 नवम्बर 2025 को कोरबा-बिलासपुर व्हाया कटघोरा मार्ग पर यात्रियों से अधिक किराया वसूले जाने व किराया सूची नहीं चस्पा करने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व परिवहन निरीक्षक पंचम सिंह ने किया। टीम ने मार्ग से गुजरने वाली अनेक यात्री बसों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कई बस संचालक यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूल कर रहे थे। अधिकांश बसों में अनिवार्य किराया सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। चेकिंग में 5 यात्री बसें दोषी पाई गईं। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने तत्काल कार्यवाही करते हुए कुल 9000 रुपये सम्मन शुल्क वसूला। परिवहन निरीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि— “यात्री सुरक्षा और सुविधा में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में दोबारा ऐसी गड़बड़ी मिलने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।” विभाग ने आगे भी अचानक जांच अभियान जारी रखने की बात कही है ताकि यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी और नियमबद्ध यात्रा सुविधा मिल सके।

Must Read