HomeBreaking Newsप.ह.नं. 20 के पटवारी दिनेश कुमार सेन के द्वारा राजस्व अभिलेख में...

प.ह.नं. 20 के पटवारी दिनेश कुमार सेन के द्वारा राजस्व अभिलेख में छेड़-छाड कर किसानों को प्रताड़ित करने के संबंध में कलेक्टर से शिकायत 

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कांग्रेस के कोरबा सांसद के पूर्व सांसद प्रतिनिधि संतोष मिश्रा ने पटवारी की कलेक्टर से शिकायत करते हुए कहा है कि जबसे पटवारी दिनेश कुमार सेन को पदस्थ किया गया है तब से वहां के किसान पटवारी के गतिविधियों से परेशान है, चूंकि शिकायत करने के लिए जिला मुख्यालय दूर होने, साधन नहीं होने, गरीब होने एवं अल्पशिक्षित होने की वजह से पटवारी की शिकायत आप के पास नही हो पा रहा है, जिसका भरपूर फायदा उक्त पटवारी द्वारा ग्रामीण आदिवासियों से शोषण कर उठाया जा रहा है, एवं पटवारी का काम को कम करके दलाल का काम ज्यादा किया जा रहा है, जिसका ताजा उदाहरण निवेदन पत्र के साथ संलग्न है। ज्ञात हो कि कुछ माह पहले केता पटवारी एवं दलाल ने मिलकर जीवित व्यक्ति का नाम बी-1 में पैसा लेकर और जो सहमत थे उनके नाम से बिकी नकल बनाकर जमीन को रजिस्ट्री करा दिया गया है। जिसका भुगतान आज तक किसानों को सही ढंग से नहीं मिल पाया है। पटवारी एवं दलाल आपसे में बाट लिये, जिसकी भनक किसानो को लगी तो उन्हों ने रा.नि.मं. बरपाली में शिकायत की तत्पश्चात कन्हें मामले को रफा-दफा करने हेतु स्वयं एवं दलालों के माध्यम से दबाव बनाना शुरू किया, परंतु किसान दूर-दूर होने से मामले का भंडाफोर हो गया। इसी बीच में लगभग एक से डेढ़ जमीन बिकवा दिया था, थोडा जमीन बचा था जिसमें पुनः कई लोगों का नाम जुड़वा दिया गया।

- Advertisement -

आपसे निवेदन है कि उक्त पटवारी कई ग्रामीणों द्वारा शिकायत आती रहती है, जो कि बिना पैसा लिये फौती-नामांतरण, बटवारा, दुरूस्ती आदि कोई काम नहीं करता साथ ही साथ 4-6 महीने तक बुलाकर परेशान करता है, जिसे ग्रामीण व्रस्त है। उक्त किसान अपने खेती-किसानी का कार्य से जुडे रहने के कारण कुछ दिन तकतो पिछे पडे रहते है। अंत में भूल जाते है, जिसका भर-पूर फायदा उक्त पटवारी द्वारा उठाया जा रहा है।

अतः माननीय महोदय से पुनः निवेदन है कि उक्त पटवारी की जांच उच्च अधिकारियों से करवाकर अपराध दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की कष्ट करें, ताकि भविष्य में किसी भी किसान के साथ ऐसी घटना की पुर्नरावृत्ती न हो सके।

संतोष मिश्रा ने इस शिकायत पत्र की छाया प्रतिलिपि, टंकराम वर्मा , मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग,  श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, सासंद लोक सभा क्षेत्र कं-4 कोरबा (छ.ग.), फूल सिंह राठिया विधायक रामपुर क्षेत्र कं 20 कोरबा, अविनाश चम्पावत, सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन रायपुर (छ.ग.) को आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर सम्प्रेषित किया है

Must Read