छत्तीसगढ़/कोरबा :- हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट और अडानी समूह से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर समेत देशभर में मोर्चा खोल दिया हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई और एलआईसी ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा में भी शहर कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेसी ने जमकर नारेबाजी करते हुए एसबीआई के सामने में पुतला फूंका।
कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन राजीव लखनपाल ने कहा है कि “केंद्र सरकार हम दो हमारे दो की सरकार है. स्टेट बैंक, एलआईसी और राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा जनता के पैसे को सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपया अडानी की कंपनी में लगाकर डूबा दिया है। इसकी जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आम जनता का पैसा आम जनता को वापस मिलना चाहिए।”
कटघोरा के वरिष्ठ कांग्रेसी व मदरसा बोर्ड के सदस्य डॉ. शेख इश्तियाक ने कहा कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। मारीशस से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक टैक्स अडानी परिवार की कई मुखौटा कंपनियां है। इनका उपयोग मनी लांड्रिंग के लिए किया गया है। इन मुखौटा कंपनियों के जरिए फंड की हेराफेरी हुई है। इस खुलासे के बाद कांग्रेस अब कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है।
इस मौके पर कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव लखनपाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. शेख इध्तियाक, युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी, पार्षद रविन्द्र मोहन बघेल, पूर्व पार्षद राजेशवी जात्रा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

















