HomeBreaking Newsछत्तीसगढ़ राष्ट्रीय महाकाल सेना कोरबा द्वारा कनकेश्वर धाम में भव्य भंडारे का...

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय महाकाल सेना कोरबा द्वारा कनकेश्वर धाम में भव्य भंडारे का आयोजन,  उज्जैन से पधारेंगे अघोरी महाकाल प्रदेश अध्यक्ष, ढोल-ताशे व संगीत के साथ होगा आयोजन

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय महाकाल सेना कोरबा द्वारा आगामी 28 जुलाई को कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में भव्य विशाल भंडारे एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश उज्जैन से अघोरी महाकाल, जो कि छत्तीसगढ़ महाकाल सेवा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों का आयोजन किया जाएगा। समूचे आयोजन में ढोल-ताशे और भक्ति संगीत की भी विशेष प्रस्तुति होगी।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महाकाल सेना के सभी स्थानीय सदस्यगण पूर्ण उत्साह के साथ सम्मिलित होंगे। यह आयोजन सनातन धर्म, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

राष्ट्रीय महाकाल सेना की स्थापना वर्ष 2010 में श्री श्री 1008 कुशाल भारती जी महाराज नागा साधु जी द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य नर सेवा, नारी सेवा, शक्ति सेवा और धर्म सनातन का प्रचार-प्रसार करना है। राष्ट्र को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की विचारधारा के साथ यह संगठन निरंतर कार्यरत है।

कुशाल भारती जी महाराज का जीवन स्वयं में प्रेरणा है। राजस्थान के गंगापुर में एक समृद्ध परिवार में जन्मे महाराज जी ने सांसारिक मोह से विमुख होकर सन्यास मार्ग अपनाया और मुंबई से अपनी साधना यात्रा की शुरुआत की। उनका उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को धर्म, शिक्षा, नशा मुक्ति और वेद-पुराणों की सही जानकारी मिले।

उनका यह स्पष्ट संदेश है कि “हम सब एक हैं – हमारी जाति मानव है, हम सब सनातनी हैं। समाज में बंटवारा नहीं, एकता ही हमारी असली शक्ति है।”

महाकाल सेना पुरुषों के लिए और काली सेना स्त्रियों के लिए गठित की गई है, जिनका कार्य समाज को दिशा देना, सनातन धर्म की रक्षा करना, नारी सम्मान की रक्षा और राष्ट्रहित में कार्य करना है।

इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रमुख सदस्य:
विजय पांडेय (राजा पांडे), अरुण पांडेय, बृजेश यादव, हेमंत चौधरी, राकेश साहू, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास (राजा), अजय तिवारी, संदीप कश्यप, विकास साहू, रवि रंजन ठाकुर, वरुण डहरिया, शिव राजपूत, राजू यादव, सुनील ठाकुर, सूर्यमं श्रीवास, संतोष साहू, सुनील जोशी सहित अन्य अनेक महाकाल भक्त।

Must Read