छत्तीसगढ़/काेरबा :- छत्तीसगढ़ में सरकार ने वन विभाग के 30 अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें तीन अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-APCCF स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक गणवीर धम्मशील को इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर के उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। इसकी जद में मुख्यालय से लेकर अन्य जिलों सहित मैदानी तैनाती तक के अधिकारी आये हैं। इस तबादले में काेरबा डीएफओ भी बदल दिया गया डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडेय की जगह अब 2015 बेच के आईएफएस अरविंद पी काे काेरबा डीएफओ की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका पांडेय का तबादला उप वन संरक्षक कार्यालय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन नवा रायपुर में हुआ है। नए डीएफओ अरविंद पी इससे पहले छ.ग. राज्य वन विकास निगम, मंडल प्रबंधक काेटा परियाेजना मंडल, बिलासपुर में पदस्थ थे। प्रियंका पांडे का कोरबा मे कार्यकाल हमेशा विभिन्न प्रकार की चर्चाओं में रहा, पता नहीं मैडम को बेवजह क्यों गुरुर रहा कुछ लोगों को छोड़ दे तो किसी की नजरों में एक अच्छे अधिकारी का प्रतिबिंब नहीं बना पाई…

पिछले महीने भी हुआ था तबादला
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने पिछले महीने भी वन विभाग के मैदानी अमले में बड़ा फेरबदल किया था। राज्य वन सेवा के 19 अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दी गई थी। ये अफसर उप वन संरक्षक, उप वन मंडलाधिकारी स्तर के हैं।













