दफ्तरों में बैठकर कार्य कर रहे है सपादित,
आयुक्त साहब की विभागीय समीक्षा पर खड़े हुए सवाल
छत्तीसगढ़/कोरबा :- वर्षा ऋतु के कारण नमी होने से इस समय आवारा मवेशी ज्यादातर सड़कों पर बैठे देखे जा रहे हैं छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाई जा रही गायों मवेशियों को, जानवरों के लिए रोका छेंका जैसी योजनए चल रही है उसके बावजूद सड़क पर मवेशी यहां वहां पूरे छत्तीसगढ़ में बैठे देखे जा सकते हैं और इनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही… कोरबा शहर की सड़कों में जिस प्रकार मवेशी बैठे रहते हैं और उन्हें हटाने वाला कोई नहीं दिखता है जिससे यह समझा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की रोका छेंका योजना को अधिकारी केवल कागजों में चला रहे हैं कागजों पर हो रही योजनाओं को धरातल पर सक्रिय रूप में भी लाना होगा जिससे छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ वासियों को मिल सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके, आज सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में कार सवार तीन युवकों की ट्रक से टकराने पर दुखद निधन हो गया है इसका जिम्मेदार कौन
निगम का स्वास्थ्य अमले पर जिम्मेदारी तय होना चाहिए :
निगम के स्वास्थ्य विभाग को यह जिम्मेदारी भी दी गई है की वह सड़क पर बैठे मवेशियों को गोकुल नगर गौठान ले जाए लेकिन उनके द्वारा यह कार्य केवल वी आई पी रोड तक सीमित रहता है लेकिन उपनगरीय क्षेत्रों के मुख्य मार्ग से मवेशी नही हटाए जाते ,निगम की लापरवाही आज हुए हादसे पर स्पष्ट नजर आती है किंतु फिर निगम के जिम्मेदारों को बचा लिया जायेगा ।


















