HomeBreaking News दो बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बहनों के सामने भाई...

 दो बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बहनों के सामने भाई ने तोड़ा दम, 4 गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा जिले में पुनः भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां दो बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बालको थाना अंतर्गत ग्राम अजगरबहार-कोसगाई मार्ग में घटित हुई है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सडक़ में दोनों बाइक में सवार लोग गिर पड़े। हादसा उस वक्त हुआ जब 28 वर्षीय युवक दर्री जैलगांव निवासी रामायण मंझवार बाइक पर सवार होकर पारिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रामायण मंझवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मृतक की 2 बहन, एक 5 साल की बच्ची सहित 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। स्थल पर पहुंची टीम ने घायलों को पहले समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

यहां बताना होगा कि जिले में सडक़ दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है कटघोरा- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में एक सप्ताह के भीतर छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक दिन पहले हरदीबाजार के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक आरक्षक की मौत हो गई। वहीं कुछ दिन पूर्व धूल डस्ट के कारण कोरबा- चांपा मार्ग में सडक़ दुर्घटना से युवक की जान चली गई थी ।

Must Read