HomeBreaking Newsचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का...

चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया

कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ में वरिष्‍ठ नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया है. चुनाव के पहले पार्टी का यह कदम आगे की रणनीति का हिस्‍सा माना जा रहा है

छत्तीसगढ़/रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस  ने चुनाव से पहले से बड़ा दांव खेला है. काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे सीनियर लीडर और सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मसले को लेकर पार्टी आलाकमान की दिल्ली में बैठक में ये फैसला लिया गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनके आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव भी पहुंचे थे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंह देव को छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री नियुक्‍ती के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है. वह एक वफादार कांग्रेस नेता और एक सक्षम प्रशासक हैं. डिप्टी सीएम के तौर पर उनकी सेवाओं से राज्य को काफी फायदा होगा. हमें विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता, खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से दोबार चुनेगी. छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि ‘हैं तैयार हम. महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ.’

Must Read