भाजपा के लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र पर उद्योग मंत्री ने ली प्रेस वार्ता
छत्तीसगढ़/कोरबा :- आज भाजपा के लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र की विस्तार से जानकारी दी, इसी दौरान पत्रकारों के एक सवाल बालको क्षेत्र में हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर उन्होंने बालको को दो टूक में कहा कि बालको को निर्देशित कर दिया गया है कि कोयला व राखड़ परिवहन के लिए अलग सड़क और पब्लिक के लिए अलग बनाये नहीं तो आचार संहिता के बाद बालकों के सभी परिवहन रोक दिए जाएंगे फिर वह हवाई जहाज से अपना परिवहन करेगा । वही उद्योग मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल घोटाले बाजों के सरताज थे इन्होंने अपनी सरकार रहते 36 वादों में एक भी वादा पूरा नहीं किया अब फिर बोल रहे हैं हम महिलाओं को हर वर्ष 1 लाख रुपए देंगे कहां से देंगे उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में बोला क्या जो इन्होंने कोयला में घोटाला किया था उसमें से देंगे या फिर जो शराब घोटाला किए थे उसमें से देंगे, मैं तो कहता हूं चुनाव के समय सब भ्रष्टाचार का पैसा बांट दे, इनके पास झूठे वादे के अलावा कुछ नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है, उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान निधि योजना का लाभ, 24 करोड लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आए, मोदी की गारंटी में अनेक योजनाओं की गारंटी है जिसमें लोगों को लाभ मिल रहा है । कुल मिलाकर यह संकल्प पत्र हर प्रकार की सुरक्षा की गारंटी देता है यह चुनाव आजादी के अमृत काल का प्रथम चुनाव है हमारी सरकार द्वारा आगे भी बिना भेदभाव के सबको योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, इस दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


















