HomeBreaking Newsबालको महिला मंडल ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया तीज महोत्सव

बालको महिला मंडल ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया तीज महोत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

छत्तीसगढ़/कोरबा-बालकोनगर :- बालको महिला मंडल द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना और शंखनाद के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

- Advertisement -

इस उत्सव में 65 से अधिक सदस्याओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा की झलक पेश की। तीज प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया।
टीज क्वीन बनीं श्रीमती सीमा साहू, प्रथम रनर-अप श्रीमती अल्का पृथ्विकार, तथा द्वितीय रनर-अप श्रीमती इला छुगानी रहीं। अन्य विशेष खिताबों में श्रीमती अनुराधा को मिस स्टनिंग ब्यूटी, श्रीमती सिमरन जैन को मिस एलिगेंट सिम्प्लिसिटी, और श्रीमती हनी देवले को मिस ट्रेडिशनल पेजेंट चुना गया।

कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार के नेतृत्व में हुआ तथा सलाहकार मंडल की श्रीमती वीनेता सिंह, श्रीमती रमा द्विवेदी, श्रीमती वंदना शर्मा और श्रीमती दिव्या ओझा ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
सचिव श्रीमती सुष्मिता श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पाटिल ने सभी सदस्याओं और मुख्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला मंडल की ऐसी पहल न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजती है, बल्कि आपसी एकता को भी मजबूत करती है।

इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती मोनिका कोचर, श्रीमती अंकिता सिंह, श्रीमती शिवानी प्रसाद, श्रीमती जागृति सिंह और श्रीमती नीतू वर्मा ने प्रमुख भूमिका निभाई।

बालको महिला मंडल समय-समय पर विविध सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करता रहा है। हालिया आयोजनों में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास, सोशल मीडिया दिवस पर नृत्य के माध्यम से सामाजिक संदेश और विश्व संगीत दिवस के अवसर पर अंताक्षरी प्रतियोगिता शामिल रही।

Must Read