HomeBreaking Newsअतीक अहमद का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, बेटे की मौत की...

अतीक अहमद का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, बेटे की मौत की खबर सुनकर रोने लगा माफिया अतीक

उत्तर प्रदेश/प्रयागराज :- अतीक अहमद के बेटे असद की यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई. असद उमेश पाल हत्याकांड में कई दिनों से फरार चल रहा था. उसके साथ एक अन्य कुख्यात अपराधी गुलाम भी मुठभेड़ में मारा गया है. यूपी एसटीएफ की तरफ से यह जानकारी देते हुए बताया गया कि अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे, दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी. इस दौरान झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में UPSTF टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों की मौत हो गई. उनके पास से विदेश में बने अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं.

- Advertisement -

अतीक अहमद के तीसरे नंबर का बेटा था असद
झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया असद अहमद के तीसरे नंबर का बेटा था। बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का अली नैनी जेल में है। चौथे और पांचवे नंबर के नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह राजरूपपुर में हैं।

बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर रोया अतीक
माफिया अतीक अहमद को पेशी के लिए प्रयागराज लाया गया है। सूत्रों के मुताबित जब उसे असद के एनकाउंटर की खबर मिली तो वो रोने लगा। आज अदालत में अतीक की पेशी होनी है, जिसके लिए उसे गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लेकर आया गया है।

Must Read