HomeBreaking Newsप्रत्याशी बनते ही लखनलाल देवांगन को सड़कों में गड्ढे और झुग्गी झोपड़ियों...

प्रत्याशी बनते ही लखनलाल देवांगन को सड़कों में गड्ढे और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों की चिंता, सताने लगी, लखन निवास से लगे चंद दूरी पर जल संसाधन की बेेशकीमती जमीन पर राखड़ पाट कर जमीन पर बेजोकब्जा किया जा रहा, हसदेव नदी का पानी हो रहा दूषित, उस पर चुप्पी क्यों ?

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन को बनाया गया है प्रत्याशी बनते ही लखनलाल देवांगन को झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की चिंता सताने लगी व सड़कों में गड्ढे दिखाई देने लगे,
जबकि यह स्थिति तब से है जब यह पिछली भाजपा की सरकार में संसदीय सचिव के पद पर थे तब भी सड़कों में गड्ढे इससे ज्यादा थे लेकिन उस समय इनको लाल बत्ती में बैठकर यह सड़कों के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे लेकिन कोरबा विधानसभा सीट से जैसे ही यह भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए इनको झुकी झोपड़ियां में रहने वाले लोगों का दर्द और सड़कों में गड्ढे नजर आने लगे यही नहीं इन्हें कोरबा क्षेत्र में 15 वर्षों से कमीशन खोरी का भी ज्ञान प्राप्त हुआ यातायात में जाम जैसी अव्यवस्था बिजली पानी मूलभूत समस्याएं लखन लाल देवांगन को याद आ रही है अब लोग कहने लगे हैं की इन्हीं समस्याओं को बीते 5 वर्षों से जनता के सामने आकर उठाते तो शायद जनता इनकी बातों को गहराई से समझती लेकिन चुनाव नजदीक आते ही और कोरबा विधानसभा से प्रत्याशी बनते ही आखिर अब क्यों जनता की इतनी इन्हें फिक्र होने लगी, खैर यह पब्लिक है सब जानती है, क्षेत्र में राखड़ की एक बहुत बड़ी समस्या है लेकिन इस समस्या को हल करने लखनलाल देवांगन आज तक कभी खुलकर सामने नहीं आए, वही कोरबा विधानसभा के विधायक जयसिंह अग्रवाल जो वर्तमान में सरकार में राजस्व मंत्री हैं और इन्हें गरीब तबके से लेकर कोरबा शहर की जनता काफी पसंद करती है और इन्हें दबंग व ताकतवर मंत्री व विधायक भी माना जाता है हालांकि अभी कांग्रेस पार्टी से कोरबा विधानसभा का टिकट फाइनल नहीं हुआ है लेकिन अगर पुनः टिकट जयसिंह अग्रवाल को मिलती है तो मुकाबला दिलचस्प होने वाला है जहां एक और लोकल वाद और सीधे-साधे का दम भर कर चुनाव जीतने की तैयारी करेंगे तो वही दूसरी ओर दबंग चेहरा और जनता के हित में किए गए कार्य बोलेंगे ।

- Advertisement -

आज बालको क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन कार्यकर्ताओं और जनता का मन टटोलने पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल को आडें हाथों लेते हुए कहा कि विधायक को जनता की कोई चिंता नहीं है उन्हें केवल भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी से फुर्सत नहीं है क्षेत्र की जनता पिछले 15 वर्षों से कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार, धूल भरे गुब्बारे यातायात में जाम जैसी अवस्था, बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्या से जूझ रही है, अगर मुझे मौका मिलता है तो स्वच्छ सुंदर और भ्रष्टाचार से मुक्त एवं राखड़ से मुक्त शहर बनाएंगे ।

बता दें कि लखन लाल देवांगन का घर जहां पर है वहां से चंद मीटर की दूरी में हसदेव नदी के किनारे जल संसाधन की जमीन पर राखड़ पाट कर अरबों की बेेशकीमती सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है, और हसदेव नदी में यह रख वर्षा ऋतु में घुल कर नदी का पानी दूषित कर रही है जिस पर आज तक लखन लाल देवांगन आवाज नहीं उठाए हैं क्या उनकी यह मौन स्वीकृति है, और क्षेत्र में राखड़ की समस्या की बात कर वोट की राजनीति रहे हैं । इस क्षेत्र में कई ऐसे सरकारी जमीनों के लो लाइन एरिया की जमीनों में पावर प्लांट की राखड़ पाट कर निजी भूमि बना लिया गया है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ।

Must Read