कहा अमगांव के लंबित पड़े मुआवजा रोजगार बसाहट सहित वैकल्पिक रोजगार के साथ-साथ पानी की विकराल समस्या का करें उचित व्यवस्था
छत्तीसगढ़/कोरबा :-एसईसीएल दीपका एरिया के विस्तार को लेकर अमगांव के आम रास्ता को काटने को लेकर प्रबंधन की इस हरकत से ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा है रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विस्तार का काम ठप्प कर दिया आक्रोशित ग्राम अमगांव के ग्रामीणों ने बताया कि एसईसीएल गेवरा एरिया द्वारा उनकी जमीनों का अधिग्रहण किया गया है जिस पर दीपका एरिया का विस्तार कार्य किया जा रहा है गांव के आम रास्ता को विस्तार कार्य के दौरान काट दिया गया है । 
ग्रामीणों का कहना है कि बिना सुविधा दिए आम रास्ता को काटा गया है जिससे उनका आक्रोश भड़क उठा ग्रामीणों ने कहा है कि अमगांव के शेष बचे मुआवजा रोजगार बसाहट सहित वैकल्पिक रोजगार के साथ-साथ पानी की विकराल समस्या का समाधान किया जाए ग्रामीणों ने यह भी कहा कि दर्राखांचा में ग्रामीणों को मुआवजा की पावती भी नहीं दी गई है पहले टीन-टपरा का मुआवजा 362 रुपए के हिसाब से तय किया गया था जिसमें अब कटौती किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे हैं रविवार की रात अमगांव में किया जा रहे कार्य को ग्रामीणों ने ठप्प कर दिया और मौके पर ही बैठ गए खबर लिखे जाने तक विवाद का पटाक्षेप नहीं हो पाया था ग्रामीणों का आक्रोश प्रदर्शन जारी था ।


















