HomeBreaking News39 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर पंचम सिंह गोंड...

39 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर पंचम सिंह गोंड सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में भावुक हुए अधिकारी-कर्मचारी

छत्तीसगढ़/कोरबा :- परिवहन विभाग कोरबा में पदस्थ ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर (परिवहन निरीक्षक) पंचम सिंह गोंड के 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर परिवहन विभाग कार्यालय कोरबा में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।     

- Advertisement -

समारोह में जिला परिवहन अधिकारी कोरबा विवेक सिन्हा ने पंचम सिंह को साल श्री फल देकर सम्मानित किया इस अवसर पर सदानंद जांगड़े, संजय वस्त्रकर सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पंचम सिंह गोंड के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि पंचम सिंह गोंड ने वर्ष 1986 से 2025 तक लगभग 39 वर्षों तक परिवहन विभाग में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान वे बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, अंबिकापुर सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंटा और सुकमा में भी ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। विभिन्न जिलों में रहते हुए उन्होंने विभागीय दायित्वों का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन किया।

अपने सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण पंचम सिंह गोंड अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे। विदाई समारोह के दौरान उनके सम्मान में व्यक्त किए गए विचारों को सुनकर कई क्षण भावुक कर देने वाले रहे, जहां स्वयं पंचम सिंह गोंड सहित उपस्थित कर्मचारी भी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सके। समारोह के अंत में विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित करते हुए अनेक अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया  तथा उनके स्वस्थ, सुखमय और सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।

Must Read