HomeBreaking Newsग्राम पंचायत बेला में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के...

ग्राम पंचायत बेला में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के द्वारा राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा सहित लगभग सैकड़ों हितग्राहियों के शासकीय खाद्यान्न की अफरा-तफरी, कालाबाजारी एवं शासकीय वेबसाइट में फर्जी वितरण दर्ज कर हितग्राहियों के साथ की गई धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए की गई शिकायत कलेक्टर से

छत्तीसगढ़/कोरबा :- राजकुमार दुबे (जिला अध्यक्ष)
लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) कोरबा के द्वारा ग्राम पंचायत बेला के उचित मूल्य की दुकान की शिकायत कलेक्टर से की है शिकायत पत्र में बताया गया है कि विगत कई सालों से विकासखंड कोरबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के द्वारा हितग्राहियों के साथ धोखाधड़ी करते हुए उनके हक के खाद्यान्न की अफरा-तफरी, कालाबाजारी (चोरी) करते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा कई बार मय प्रमाण के साथ दूरभाष (मो. ) एवं व्हाट्सएप के माध्यम से खाद्य विभाग के अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक से किया गया है लेकिन भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे अधिकारी एवं निरीक्षक जांच कर कार्यवाही करने में उदासीनता बरत रहे हैं क्योंकि अकेले ग्राम पंचायत बेला में कई लाख रुपए के शासकीय खाद्यान्न की अफरा – तफरी कालाबाजारी, हितग्राहियों को ठगते हुए pds संचालक के द्वारा किया गया है जिसमें से बहुत सारे भ्रष्टाचार के प्रमाण रिकॉर्डेड है अप्रैल माह में चना शक्कर एवं प्रधानमंत्री अनाज कल्याण योजना के चावल की, एवं अन्य महीनों में भी प्रधानमंत्री गरीब अनाज कल्याण योजना के चावल के अफरा-तफरी, हितग्राहियों से कई महीनों में अधिक राशि वसूली की गई है ,नवंबर माह में कई हितग्राहियों से 20 से लेकर ₹60 तक अधिक वसूले गए हैं हितग्राहियों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार भी किया जाता है कई माह में मृत व्यक्तियों को भी राशन का वितरण किया गया है घट तौलि की शिकायत के बाद केंद्र सरकार के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन को ई पोस मशीन से जोड़ दिया गया है लेकिन पीडीएस संचालक के द्वारा हितग्राहियों को आज भी जो इलेक्ट्रॉनिक कांटा ईपोस से जुड़ा है उस पर बाट रखकर वजन करते हुए ईपोस में मात्रा दर्ज करने के बाद अलग से एक तौल कांटा पीडीएस संचालक के द्वारा जो रखा गया है उससे तौल कर दिया जा रहा है जिससे घट तौलि करने की पूरी तरह से अंदेशा है क्योंकि शासकीय आदेश के विरुद्ध यह सब कार्य किया जा रहा है नवंबर माह में सितंबर माह के एक्सपायरी डेट के चना को पीडीएस संचालक के द्वारा बांटा जा रहा है बेला ग्राम पंचायत में जो व्यक्ति PDS दुकान में खाद्यान्न वितरण करता है वही व्यक्ति लेमरू आदि लगभग दो जगह और भी पीडीएस दुकान में खाद्यान्न के वितरण का कार्य करता है नियम विरुद्ध एक ही व्यक्ति, संस्था, समूह कई सारी पीडीएस दुकान का संचालन कर रहे हैं शायद इसीलिए पूरे माह में 1 सप्ताह भी दुकान नहीं खोली जाती है कई बार तो बीहड़ जंगलों में बसे पहाड़ी कोरवा एवं अन्य लोगों को देर रात्रि में जबरजस्ती रोककर खाद्यान्न का वितरण पीडीएस संचालक के द्वारा किया जाता है ऐसे में यह हितग्राही अर्धरात्रि तक बीहड़ जंगलों में पैदल छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों ,महिलाओं के साथ दर्जनों किलोमीटर सफर तय कर अपने घर पहुंचते हैं जिसकी शिकायत भी हितग्राहियों के द्वारा कई बार प्रशासनिक स्तर पर किया गया है, ऐसा नहीं है कि यह सब हालात खाद्य विभाग को पता नहीं है खाद्य विभाग की मिली भगत से ही यह खेला बेला ग्राम पंचायत के साथ-साथ पूरे जिले में खेला जा रहा है यदि समय रहते पूरे जिले में निष्पक्ष जांच कराई जाए तो करोड़ों रुपए के खाद्यान्नों की अफरा-तफरी हर माह में पीडीएस दुकान संचालकों के द्वारा खाद्य विभाग की मिलीभगत से किया जा रहा है यह प्रमाणित हो जाएगा / यदि जांच मेरी उपस्थिति में पूरे जिले में कराया जाए (कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई जाए ) और यदि भ्रष्टाचार प्रमाणित नहीं होता है तो शासन – प्रशासन द्वारा जो भी दंड मेरे ऊपर लगाया जाएगा मैं वह सब स्वीकार करने के लिए तैयार हूं //केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाएं गुणवत्ता युक्त हो और भ्रष्टाचार मुक्त हो और पारदर्शिता निर्मल गंगा जल की तरह स्वच्छ रहे, यही हम सभी लोगों और मेरी पार्टी का विचार एवं संकल्प है //
नोट…1. यदि जल्द से जल्द इस शिकायत पर निष्पक्ष जांच करते हुए PDS दुकान संचालक पर सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) पीड़ित हितग्राहियों के साथ कलेक्टर ऑफिस का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगी, जिसकी सारी जवाबदारी खाद्य विभाग कोरबा के साथ-साथ जिला शासन एवं प्रशासन कोरबा की होगी /
2. PDS दुकान संचालक के द्वारा जो भ्रष्टाचार किया गया है उससे संबंधित कुछ प्रमाण, हितग्राहियों के बयान, वीडियो, राशन कार्ड की फोटो, ई पोस मशीन के वितरण का रिकॉर्ड आदि मेरे पास उपलब्ध है आवश्यकता पड़ने पर (मांग करने पर) जांच अधिकारी को मेरे द्वारा उपलब्ध करा दिया जाएगा ।

- Advertisement -

 

Must Read