HomeBreaking Newsसभी के चहेते युवा पत्रकार राम कुमार यादव का आकस्मिक निधन से...

सभी के चहेते युवा पत्रकार राम कुमार यादव का आकस्मिक निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर

छत्तीसगढ़/कोरबा : कोरबा जिले के सबके चहेते युवा पत्रकार लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे रामकुमार यादव संजय नगर निवासी का कल रात 10:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार आज 11:00 बजे मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा, बताया जा रहा है कि बीती रात जब वो ड्यूटी करके लौटे तो घर पहुंचते ही उनकी तबियत बिगड़ गयी । इससे पहले कि परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचते मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वो अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए, उनके निधन से उनके चाहने वालों में और पत्रकार जगत में शोक का माहौल देखा जा रहा है।

Must Read