HomeBreaking Newsहमारी संस्कृति समिति” के सौजन्य से होगा एक अनूठा सामाजिक-सांस्कृतिक सम्मान समारोह

हमारी संस्कृति समिति” के सौजन्य से होगा एक अनूठा सामाजिक-सांस्कृतिक सम्मान समारोह

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर कोरबा के गणमान्य नागरिकों को मिलेगा सम्मान

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा की पुरानी बस्ती के समाजसेवियों द्वारा गठित पंजीकृत सामाजिक संस्था हमारी संस्कृति समिति” 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर एक अनूठे सामाजिक संस्कार एवं सांस्कृतिक सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम 11 अक्टूबर, शाम 5:00 बजे से घंटाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान में आयोजित होगा। समारोह में कोरबा के पुराने वासिंदों, बुद्धिजीवियों, विशिष्ट जनों और समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले प्रमुख अतिथियों में शामिल हैं

- Advertisement -

कोरबा विधायक एवं मंत्री लखनलाल देवांगन
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
नगर निगम की महापौर श्रीमती संजु देवी राजपूत
 पूर्व महापौर जोगेश लांबा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई
 वरिष्ठ भाजपा नेता विकास महतो
 समाजसेविका श्रीमती उषा तिवारी
 वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव
सहित कोरबा के अनेक सम्मानित नागरिक।

कार्यक्रम के दौरान आमजनों के मनोरंजन हेतु छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जो कार्यक्रम को रोचक और यादगार बनाएंगी। समिति के अध्यक्ष जानकी प्रसाद सोनी, महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज गिरी, संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामल मलिक, तथा प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक राजेंद्र जैसवाल ने कोरबा जिले के समस्त नागरिकों से इस ऐतिहासिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Must Read