Home Breaking News कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं की नई क्रांति: शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बना...

कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं की नई क्रांति: शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बना भरोसे का सबसे बड़ा केंद्र

4

पहली बार एक ही छत के नीचे सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की बड़ी टीम, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

छत्तीसगढ़/कोरबा :- औद्योगिक नगरी कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नया बस स्टैंड स्थित शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी कल्पना अब तक केवल बड़े महानगरों तक ही सीमित मानी जाती थी। एक ही छत के नीचे विभिन्न क्षेत्रों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की उपलब्धता को न सिर्फ कोरबा बल्कि पूरे अंचल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

अस्पताल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां मरीजों को हर प्रकार की बीमारी के इलाज के लिए अलग-अलग शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुभव के साथ अब बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर ही संभव हो गया है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की सशक्त टीम
शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी और उच्च शिक्षित डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रो एवं लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, यूरोलॉजिस्ट, ईएनटी विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, एनेस्थेटिस्ट और मैक्सिलोफेशियल सर्जन शामिल हैं। इतनी व्यापक विशेषज्ञता एक ही अस्पताल में उपलब्ध होना इसे क्षेत्र का प्रमुख चिकित्सा केंद्र बना रहा है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
अस्पताल में मरीजों की जांच और इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां एक्स-रे, सीटी स्कैन, 2D इको, टीएमटी, ईईजी, यूरोलॉजी सेवाएं, पैथोलॉजी लैब और सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट एक ही स्थान पर किए जा रहे हैं। इससे मरीजों को समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

24×7 आपातकालीन सेवा
आपात स्थिति के लिए अस्पताल में 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ तैनात है, जो हर समय मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहता है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल इलाज देना नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के साथ मरीजों का विश्वास जीतना है।

जहां पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को रायपुर, बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, वहीं अब शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कोरबा को ही एक उभरते मेडिकल हब के रूप में स्थापित कर दिया है।