समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में
छत्तीसगढ़/राजनांदगांव :- महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महिला प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं सुश्री लीला मानिक, जिनका चुनाव चिन्ह है जलता हुआ दीपक, जो ज्ञान, आशा और प्रगति का प्रतीक है।
सुश्री लीला मानिक वर्तमान में एक शिक्षित और समर्पित शिक्षिका हैं जो शासकीय प्राथमिक शाला इंग्लिश मीडियम इग्नाइट स्कूल राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है विशेषकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। सुश्री मानिक का चुनावी एजेंडा पूरी तरह से महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है बालिका शिक्षा को बढ़ावा, महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता के अवसर, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार उनका मानना है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और राष्ट्र का वास्तविक विकास संभव है। इस चुनाव की खास बात यह है कि इसमें केवल महिला मतदाता ही मतदान करेंगी जो महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अनूठा प्रयास है। सुश्री लीला मानिक को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है नई दुनिया नायिका अवार्ड, सावित्री शिक्षा रत्न फूले सम्मान, सतगुरु साहेब नेशनल अवार्ड, डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवॉर्ड, इंटरनेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, डॉ राजेंद्र प्रसाद शुक्ला राज्य स्तरीय एजुकेशन अवार्ड, भारत संमता साहित्य अकादमी द्वारा सम्मान। सुश्री मानिक मानिकपुरी समाज से जुड़ी हुई हैं और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनके संदेश नई वंदन को नमन, साहेब बंदगी साहेब में सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जुड़ाव की झलक मिलती है। सुश्री लीला मानिक न केवल एक शिक्षिका हैं बल्कि एक प्रेरणास्रोत, एक समाजसेवी और महिला अधिकारों की सशक्त आवाज़ भी हैं। उनका यह चुनाव सिर्फ एक पद के लिए नहीं बल्कि महिलाओं के उज्जवल भविष्य के लिए एक आंदोलन है। अब देखना यह है कि महिला मतदाता इस जलते हुए दीपक को कितना उजाला देती हैं।

















