HomeBreaking Newsस्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा कदम: कोरबा में 100 बेड के सुपरस्पेशलिटी शिवाय...

स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा कदम: कोरबा में 100 बेड के सुपरस्पेशलिटी शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, अब कोरबा में मिलेगा महानगरों जैसा इलाज

कोरबा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  शहरवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ रविवार को उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने की।     

- Advertisement -

इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।       

न्यू बस स्टैंड टी.पी. नगर में स्थापित आधुनिक अस्पताल

शहर के हृदय स्थल न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर में स्थापित यह सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कोरबा के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात माना जा रहा है। अस्पताल में 100 बिस्तरों की सुविधा के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।     

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं, अनुभवी चिकित्सकों की टीम, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए 24×7 एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।       

महानगरों जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य

शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. दिविक एच. मित्तल (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), आशीष भावनानी (B.Arch) तथा डॉ. यशा मित्तल (CEO) ने बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को गंभीर उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख न करना पड़े।   

उन्होंने कहा कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों और समर्पित चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर और भरोसेमंद इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।       

Must Read