HomeBreaking Newsकोरबा में गणतंत्र दिवस पर बड़ी चूक, पंचायत भवन में उल्टा फहराया...

कोरबा में गणतंत्र दिवस पर बड़ी चूक, पंचायत भवन में उल्टा फहराया गया राष्ट्रध्वज

छत्तीसगढ़/कोरबा :- गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर कोरबा जिले से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत दमहामुड़ा के पंचायत भवन में 26 जनवरी को राष्ट्रध्वज उल्टा फहराए जाने की घटना ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत दमहामुड़ा में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान सरपंच मटुकलाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सरपंच इस दिन तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इसी क्रम में पंचायत भवन में किए गए ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रध्वज गलत दिशा में (उल्टा) फहरा दिया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात सरपंच अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए, जिसके कारण यह गंभीर त्रुटि लगभग डेढ़ से दो घंटे तक बनी रही। बाद में जब इस गलती की जानकारी सरपंच को मिली, तो उन्होंने तत्काल पंचायत भवन पहुंचकर राष्ट्रध्वज को सही दिशा में पुनः फहरवाया।

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के समय पंचायत सचिव मोहन कौशिक मौके पर उपस्थित नहीं थे। बताया गया कि पंचायत के एक कर्मचारी द्वारा झंडा पहले से लगाया गया था, लेकिन असावधानीवश राष्ट्रध्वज उल्टा लगा दिया गया, जिसे उसी स्थिति में सरपंच द्वारा फहरा दिया गया। हालांकि गलती का सुधार बाद में कर दिया गया, लेकिन गणतंत्र दिवस जैसे पावन अवसर पर राष्ट्रध्वज के अपमान से जुड़ी यह घटना लापरवाही दर्शाती है

Must Read