छत्तीसगढ़/कोरबा :- बीती 30 जून की रात कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाजू में स्थित है LIC आफिस के प्रथम तल में भीषण आग लग गई आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा की बिल्डिंग से धुआं निकल रहा था नजदीक जाकर देखा तो पाया कि अंदर आग धधक रही है जागरूक लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.और फिर जानकारी मिलने पर तीन दमकल घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है यह आग देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है फिलहाल आग पर तो काबू पा लिया गया है लेकिन इस आग की लपट से LIC ऑफिस के प्रथम तल में रखे तमाम दस्तावेज व एलआईसी अधिकारी कर्मचारियों के तमाम केविन जलकर खाक हो गए हैं, इस आग के कारण बिल्डिंग की सीलिंग कमजोर होकर गिर रही है भीषण आग की वजह से कई कंप्यूटर जलकर खाक हो गए मौके पर पहुंचे एलआईसी के अधिकारियों ने मौके का मुआयना करते हुए ऑफिस में किसी कर्मचारियों को जाने प्रतिबंध लगा दिया है ।


















