छत्तीसगढ़/कोरबा :- रीजन 01 के अंतर्गत एक भव्य एवं गरिमामय रीजन कॉन्फ्रेंस “काव्या” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रीजन चेयरपर्सन PMJF लायन कैलाश नाथ गुप्ता ने किया। उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस का नाम अपनी सुपुत्री काव्या के नाम पर रखकर आयोजन को भावनात्मक और प्रेरणादायक स्वरूप दिया। 
कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट MJF LION मुरलीधर मखीजा, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन राजकुमार अग्रवाल, लायन राजेंद्र तिवारी, PMJF लायन शैलेश अग्रवाल एवं वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन विजय अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट 3233-C), जोन चेयरपर्सन 02 से पुरंजन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। 
कॉन्फ्रेंस में रीजन के अंतर्गत आने वाले सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। क्षेत्र के सभी लायन क्लबों में से प्रमुख रूप से:
कोरबा से – लायंस क्लब कटघोरा छुरी, Lions Club Korba Everest, लायंस क्लब बालको, लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल (मड़वारानी कोरबा), लायंस क्लब कोरबा पावर सिटी
जोन चेयरपर्सन जोन 01 – MJF पवन अग्रवाल
रायगढ़ से – लायंस क्लब रायगढ़ सिटी, लायंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन, लायंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा, लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड, लायंस क्लब रायगढ़ कैटलिस्ट मुकेश अंबानी सदस्य भी उपस्थित रहे और इन सभी क्लबों के पदाधिकारियों को विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब सारागांव का शपथ ग्रहण समारोह भी इसी कार्यक्रम में संपन्न हुआ। सभी क्लबों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। 
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें विभिन्न क्लबों एवं पदाधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन कैलाश नाथ गुप्ता द्वारा करीब 150 से अधिक अवार्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बेस्ट क्लब, मोस्ट एक्टिव क्लब, बेस्ट प्रेसिडेंट, ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। साथ ही पर्यावरण, रक्तदान, स्वास्थ्य एवं भूख राहत जैसे प्रोजेक्ट्स में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अंत में रीजन चेयरपर्सन ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।













