छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा चांपा मार्ग पताड़ी के पास एनएच द्वारा भू अर्जित की गई ग्रामीणों की जमीनों का बिना मुआवजा दिए एनएच ठेकेदार के गुर्गे द्वारा गुंडागर्दी करते हुए ग्रामीणों के मकानों पर बुलडोजर चलाते हुए मकान तोड़ने की कार्यवाही की जा रही थी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय रामपुर विधायक ननकीराम कंवर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से जानकारी लेने के पश्चात दोपहर लगभग 1 बजे गांव पताड़ी मे कोरबा चांपा मार्ग पर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए जहां ग्रामीणों ने एन एच के ठेकेदार द्वारा मनमानी और गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मिलीभगत का आरोप लगाया विधायक ननकीराम कंवर ने बताया कि राजस्व के अधिकारी ग्रामीणों की जमीन को सरकारी बता रहे हैं अधिकारियों द्वारा फोर्जरी की जा रही है, ग्रामीणों की निजी जमीन को सरकारी बताया जा रहा है और बिना मुआवजा दिए उनके मकान तोड़े जा रहे हैं यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी, ग्रामीणों ने तहसीलदार और विधायक की मौजूदगी में बताया की पीयूष मदान और मिश्रा की गुंडागर्दी सरेआम चल रही है किसके इशारे पर चल रही है पता नहीं ।
वही मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार से जब विधायक ने निजी भूमि को सरकारी भूमि कैसे बताया जा रहा है पूछा तो उन्होंने लिपिकीय त्रुटि होना बताया, भारी हो हंगामे के बाद उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में शनिवार को ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन द्वारा शिविर लगा कर मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान किया जाएगा इस सहमति के बाद विधायक ननकीराम कंवर और ग्रामीणों ने लगभग 4 घंटे के बाद चक्का जाम समाप्त किया इस दौरान सड़क के दोनों तरफ दूर-दूर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई थी, जाम को खुलवाने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी ।












