HomeBreaking Newsकोरबा रेलवे स्टेशन में आपदा प्रबंधन से साइबर सुरक्षा तक पुलिस का...

कोरबा रेलवे स्टेशन में आपदा प्रबंधन से साइबर सुरक्षा तक पुलिस का मॉक ड्रिल अभियान

हादसे में त्वरित रेस्क्यू और आगजनी से बचाव का अभ्यास, यात्रियों को साइबर ठगी से बचने की दी सलाह

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा पुलिस ने रेलवे स्टेशन में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की। इसमें SDRF, RPF, GRP, मेडिकल टीम, होमगार्ड एवं कोरबा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

- Advertisement -

मॉक ड्रिल के दौरान ट्रेन या स्टेशन में दुर्घटना अथवा आपदा की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने, रेस्क्यू रूट, राहत कार्य और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का अभ्यास किया गया। वहीं ट्रेन की पैंट्री या स्टेशन परिसर में आग लगने की स्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग और बचाव के प्राथमिक उपायों की जानकारी दी गई।

इस दौरान साइबर जागृति अभियान के तहत यात्रियों को सार्वजनिक RailWire/RailNet Wi-Fi का इस्तेमाल करते समय बैंकिंग, UPI, पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैंकरा, RPF इंस्पेक्टर सतीश कुमार, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा सहित SDRF, GRP, RPF, मेडिकल टीम, होमगार्ड एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Must Read