छत्तीसगढ़/कोरबा :- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने मोटरसाइकिल से अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिशंकर यादव (34) और संजय कुमार कंवर (27), निवासी झलकचार रंजना, थाना दीपका के रूप में हुई है।
- Advertisement -
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 पाव अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG12N7497 जब्त की है। मामले में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।












