HomeBreaking Newsकोरबा में बारिश का आंकड़ा 1000 मिलीमीटर के पार, अब तक 1002.8...

कोरबा में बारिश का आंकड़ा 1000 मिलीमीटर के पार, अब तक 1002.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

कोरबा तहसील में सर्वाधिक 1352.7 मिमी बारिश, हरदीबाजार में सबसे कम 764.2 मिमी

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में इस वर्ष मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का आंकड़ा अब 1000 मिलीमीटर के पार पहुंच गया है। एक जून से 01 सितंबर तक जिले में कुल 1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में भी जिले में 7.5 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई।

- Advertisement -

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में वर्षा का वितरण अलग-अलग रहा है। कोरबा तहसील में सर्वाधिक 1352.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि हरदीबाजार तहसील में सबसे कम 764.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो भैंसमा में 1121.2 मिमी, करतला में 1107.8 मिमी, दर्री में 1092.1 मिमी और दीपका में 1077.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं कटघोरा और पोंड़ीउपरोड़ा में 973.2-973.2 मिमी, पाली में 972.3 मिमी तथा बरपाली में 884.7 मिमी बारिश हुई है।

इसी प्रकार अजगरबहार में 882.1 मिमी, पसान में 832.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले की कई तहसीलों में मानसून के दौरान 1000 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि कुछ तहसीलें अभी इस आंकड़े से नीचे हैं।

कहां कितनी बारिश

तहसील वर्षा (मिमी)
कोरबा 1352.7
भैंसमा 1121.2
करतला 1107.8
दर्री 1092.1
दीपका 1077.6
कटघोरा 973.2
पोंड़ीउपरोड़ा 973.2
पाली 972.3
बरपाली 884.7
अजगरबहार 882.1
पसान 832.6
हरदीबाजार 764.2
जिला औसत 1002.8

लगातार हुई बारिश से जिले के जलस्रोतों, नदी-नालों और जलाशयों में जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी के लिए भी मानसूनी बारिश महत्वपूर्ण साबित हुई है। हालांकि, अत्यधिक बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन जैसी समस्याएं भी सामने आती रही हैं। आगामी दिनों में होने वाली बारिश के साथ जिले का वर्षा आंकड़ा और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

Must Read