HomeBreaking Newsआयुष मेडिकल एसोसिएशन ने महापौर संजू देवी सिंह राजपूत का किया सम्मान

आयुष मेडिकल एसोसिएशन ने महापौर संजू देवी सिंह राजपूत का किया सम्मान

शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र भेंटकर किया अभिनंदन, महापौर बोलीं— पूरे नगर के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगी

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा द्वारा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत का सम्मान समारोह होटल टॉप इन टाउन में आयोजित किया गया। नगर के विकास, कुशल नेतृत्व, संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए एसोसिएशन ने महापौर को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया।     
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना होगा, जिससे नगर के विकास को नई दिशा मिल सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरे नगर के नागरिकों के लिए हमेशा सहजता से उपलब्ध रहेंगी तथा निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप, आयुष मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह ठाकुर, पेंड्रा जिलाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय शर्मा, संरक्षक डॉ. आर.सी. पांडे, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. जे.पी. चंद्रा, डॉ. के.के. पोद्दार, डॉ. उदय शर्मा, डॉ. कमलेश दुबे, डॉ. अतुल धाबु, डॉ. सपना धाबु सहित बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सक एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सचिव डॉ. राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय वैष्णव सहित अनेक चिकित्सकों ने सहभागिता निभाई।

Must Read