HomeBreaking Newsभाटापारा-हथबंध के बीच ऑटो सिग्नलिंग कार्य: 18-19 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी...

भाटापारा-हथबंध के बीच ऑटो सिग्नलिंग कार्य: 18-19 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कोरबा-रायपुर पैसेंजर भी प्रभावित

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इस अधोसंरचना विकास कार्य के चलते 18 एवं 19 जुलाई को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों की सुविधा और भविष्य में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के लिए यह कार्य किया जा रहा है।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 19 जुलाई – 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 19 जुलाई – 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • 19 जुलाई – 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 18 एवं 19 जुलाई – 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 18 एवं 19 जुलाई – 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 18 एवं 19 जुलाई – 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • 18 जुलाई – 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • 19 जुलाई – 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर

आंशिक रूप से रद्द (शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट)

  • 18 एवं 19 जुलाई को 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से ही रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया–बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • 18 एवं 19 जुलाई को 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी। यह ट्रेन बिलासपुर–गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

यात्रियों से अपील: रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Must Read